भाद्रपद शुक्ल पंचमी , संवत 2080 : 20 सितांबेर 2023.
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूड़ो ने भारत के उच्चायुक्त को बर्खास्त करके एक ऐसी गलती कर दी है कि वहाँ के चंद खालिस्तानी समर्थकों की ही नहीं खुद ट्रूड़ो की भी नींद उड़ाने वाली है। ट्रूड़ो का G-20 भारत दौरा तो पहले ही बिल्कुल ठंडा रहा, जहां उसे भारत ही नहीं किसी भी अन्य देश ने भाव नहीं दिया, इसकी खीझ मिटाने और भारत से बदला चुकाने कि सोच ने ही उन्हें और उनकी विदेश मंत्री को भारत विरोधी बयान देने के लिए उकसाया लेकिन हुआ इसका बिल्कुल उल्टा, भारत सरकार ने तुरंत ही कनाडा के उच्चायुक्त को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया जिसकी अभी तक किसी अन्य देश से कोई प्रतिक्रिया भी नहीं आई । कनाडा ने दूसरी गलती यह की उसने कहा कि भारत ने उनके देश में जाकर निज़्झर की हत्या की है इन बातों से दो बातें साफ हो जाती हैं एक तो यह कि भारत इतनी मजबूत स्थिति में आ गया है कि वह कुछ भी कर सकता है, और दूसरी बात कि कनाडा अलग थलग पड़ चुका है उसके साथ आज कोई भी देश खड़ा नहीं हुआ यहाँ तक कि उसकी विदेश नीति पर वहाँ के विपक्षी दल लगातार प्रश्न उठाते रहे हैं। भारत ने कनाडा के साथ चल रही फ्री-ट्रैड अग्रीमन्ट बातचीत पर भी रोक लगा दी है। इन परिस्थितियों में ट्रूड़ो साहब को अपनी कुर्सी बचाने के लाले पड़ रहे हैं , वहाँ की विपक्षी कॅन्जरवेटिव पार्टी खालिस्तानियों को देश के लिए खतरा मानने लगे हैं, जबकि ट्रूड़ो कि पार्टी उनकी समर्थक मानी जाती है। अब ट्रूड़ो के गले की फाँस बन चुके भारत विरोधी खालिस्तानी आतंकवादियों पर चारों तरफ से गाज गिरना तय है। वहाँ से भारत विरोधी वीडियो भेजने वाला गुरपतवंत सिंह पुन्नु भी परेशान है वह तो कई महीनों से छुपा फिर रहा था कि अगला नंबर कहीं उसका तो नहीं।कहीं ऐसा न हो कि कनाडा भी अपनी गलतियों के कारण पाकिस्तान और चीन कि तरह पूरे विश्व में अलग थलग पड़ जाएं। ये आज का नया भारत है जिसने एक तरफ पूरे विश्व पटल पर अपनी क्षमताओं का लोहा मनवाया है तो दूसरी तरफ भारत के खिलाफ उठने वाली किसी भी आवाज को बिना समय गँवाए उचित जवाब देने की शक्ति प्राप्त की है।
श्री गणेशाये नमः
भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी , संवत 2080 : 19 सितांबेर 2023.
आप सभी को गणेश चतुर्थी कि हार्दिक शुभकामनाएं ।

.jpg)

.jpg)
